Sunday, August 3, 2025
spot_img

योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के नाम था।

लगातार दो बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्होंने एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता संभाली है। वर्ष 2017 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 में फिर से उन्हें जनादेश मिला।

यूपी में स्थिरता और सुशासन का प्रतीक

एक समय उत्तर प्रदेश को अस्थिरता और अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज राज्य कानून-व्यवस्था, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “नया उत्तर प्रदेश” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की सच्चाई बन चुका है। उनका शासन मॉडल जनभागीदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर आधारित है, जो राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

अब तक के प्रमुख मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

योगी आदित्यनाथ – 8 वर्ष 132 दिन

मायावती – 7 वर्ष 127 दिन

मुलायम सिंह यादव – 6 वर्ष 274 दिन

संपूर्णानंद – 5 वर्ष 345 दिन

अखिलेश यादव – 5 वर्ष 4 दिन

नारायण दत्त तिवारी – 3 वर्ष 314 दिन

सबसे युवा सांसदों में रहे योगी

योगी आदित्यनाथ ने 1998 में सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। वह देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल रहे और लगातार पांच बार गोरखपुर से सांसद चुने गए।

गोरक्षपीठ के महंत भी हैं

2014 में अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की पीठ के महंत के रूप में कार्यभार संभाला। वह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,500SubscribersSubscribe

बलरामपुर में खाद संकट: सरकारी केंद्रों पर लंबी कतारें, काला बाजारी का आरोप

बलरामपुर – जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान इन दिनों खाद की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर खाद की अनुपलब्धता...

बलरामपुर न्यूज़: अब बड़ा परेड ग्राउंड में खड़ी होंगी रोडवेज बसें, झारखंडी मार्ग पर जाम से राहत

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश: शहरवासियों को झारखंडी मंदिर जाने में अब राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के खड़े होने की व्यवस्था...
- Advertisement -spot_img
spot_img

बलरामपुर में बालश्रम के खिलाफ अभियान, दो बच्चों को किया गया रेस्क्यू — होटल मालिक को चेतावनी

संवाददाता, बलरामपुरबलरामपुर जिले में बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महाराजगंज तराई...

राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप

बलरामपुर ईटई रामपुर: राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर एक बार फिर विवादों में है। छात्रों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन,...