Sunday, August 3, 2025
spot_img

निमिषा प्रिया की फांसी पर लगी रोक, यमन-भारत की कूटनीतिक कोशिशें लाईं रंग

नई दिल्ली/सना। यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक और प्रसिद्ध धर्मप्रचारक डॉ. केए पाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया है कि यमन और भारत के नेताओं की लगातार कोशिशों के बाद निमिषा की प्रस्तावित फांसी को टाल दिया गया है।

डॉ. पाल ने यह संदेश यमन की राजधानी सना से जारी किया और वहां के नेताओं को उनके “ठोस और प्रार्थनापूर्ण प्रयासों” के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत और सहानुभूतिपूर्ण पहल का नतीजा है कि निमिषा की जान बच सकी है।

गौरतलब है कि मूल रूप से केरल के पलक्कड़ की रहने वाली निमिषा प्रिया को वर्ष 2020 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से वह यमन की जेल में बंद है। कोर्ट ने उसे 16 जुलाई को फांसी देने का आदेश दिया था।

इस खबर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय हस्तक्षेप और कूटनीति की ताकत को साबित किया है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इस दावे ने हजारों भारतीयों में उम्मीद जगा दी है।

आप हमें फेसबुक ओर इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,500SubscribersSubscribe

बलरामपुर में खाद संकट: सरकारी केंद्रों पर लंबी कतारें, काला बाजारी का आरोप

बलरामपुर – जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान इन दिनों खाद की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर खाद की अनुपलब्धता...

बलरामपुर न्यूज़: अब बड़ा परेड ग्राउंड में खड़ी होंगी रोडवेज बसें, झारखंडी मार्ग पर जाम से राहत

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश: शहरवासियों को झारखंडी मंदिर जाने में अब राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के खड़े होने की व्यवस्था...
- Advertisement -spot_img
spot_img

बलरामपुर में बालश्रम के खिलाफ अभियान, दो बच्चों को किया गया रेस्क्यू — होटल मालिक को चेतावनी

संवाददाता, बलरामपुरबलरामपुर जिले में बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महाराजगंज तराई...

राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप

बलरामपुर ईटई रामपुर: राजकीय इंटर कॉलेज ईटई रामपुर एक बार फिर विवादों में है। छात्रों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन,...